Skip to main content

Posts

Double Elevated Road

GDA starts inspection of rain water harvesting units, tree plantation compliance On Saturday, GDA vice-chairperson Kanchan Verma visited zone 1, which comprises Raj Nagar Extension, to cross-check functionality of the RWH units as directed to the high-rises. The Ghaziabad development authority has started inspecting buildings across different zones to check the conditions of rainwater harvesting (RWH) units. GDA officials said they are also making a list of buildings that are yet to install or make functional the RWH units and plant a specified number of trees as per the building bylaws. On Saturday, GDA vice-chairperson Kanchan Verma visited zone 1, which comprises Raj Nagar Extension, to cross-check functionality of the RWH units as directed to the high-rises. Verma said: “We have been conducting inspections since Friday. Several high-rises have told our officers that they will soon comply with the plantation and RWH norms. In the coming days, we will conduct inspections in Zo...
राजनगर एक्सटेंशन से गुजरेगी हाईस्पीड ट्रेन     आरआरटीएस योजना के अंतर्गत दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड ट्रेन नए रूट पर दौड़ेगी। बुधवार को जीडीए वीसी के तर्कों को सुनने के बाद सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, शहर सांसद व अन्य अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। एनएच-58 पर हैवी ट्रैफिक के कारण ट्रैक निर्माण की संभावना न होने के कारण यह फैसला लिया गया है। जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि बैठक में एनएच-58 की वर्तमान स्थिति और वैकल्पिक रूट के बारे में बताया गया। राजनगर एक्सटेंशन मास्टर प्लान रोड से होते हुए हाईस्पीड के ट्रैक निर्माण के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। इसी आधार पर नई डीपीआर तैयार होगी। 
गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन में पानी की समस्या के समाधान के लिए लिखे गए पत्र के जवाब में  जीडीए  ने स्पष्ट कर दिया है कि यह क्षेत्र उनकी योजना का हिस्सा नहीं है। साथ ही यहां पानी की पाइपलाइन बिछाने को लेकर उनकी कोई योजना भी नहीं है। जीडीए के इस जवाब के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बिल्डर व जीडीए की लड़ाई में स्थानीय लोगों को पिसना पड़ रहा है।  जीडीए को पानी की सप्लाइ के लिए पत्र लिखने वाले अजनारा इंटिग्रिटी की एओए के अध्यक्ष नितिन त्यागी का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन में 35 से अधिक सोसायटी में 60 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इसके बाद भी जीडीए भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रहा है।  इंदिरापुरम , वसुंधरा और वैशाली में पानी की सप्लाइ की जाती है। विकास शुल्क देने के बाद भी हमें अब तक पानी की सप्लाइ नहीं मिली है। त्यागी ने बताया कि उन्होंने जीडीए को 5 अप्रैल को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन में ग्राउंड वॉटर लेवल गिरने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि पहले जहां 70 फुट पर बोरवेल होता था, वह अब 200 फुट तक पहुंच गया है। वहीं, पानी...
राजनगर एक्सटेंशन और वैशाली में बनेगी मार्केट राजीव शर्मा/ अमर उजाला, गाजियाबाद     हुडको के साथ हाउसिंग स्कीम के अलावा नगर निगम पाश कालोनियों के बीच रिटेल मार्केट भी बनाएगा। दुकानों को बनाकर नगर निगम लीज पर देगा। इससे निगम को आमदनी के साथ-साथ लोगों को रोजगार रेजीडेंट्स को आम जरूरत का सामान आसानी से मुहैया हो जाएगा। निगम की कार्यकारिणी समिति ने इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया है। निगम का संपत्ति विभाग अब पाश कालोनियों का सर्वे कर खाली पड़ी सरकारी जमीनों को चिह्नित करेगा। दरअसल, राजनगर एक्सटेंशन, डूंडाहेड़ा, भोवापुर, महाराजपुर, भोपुरा समेत कई जगहों पर नगर निगम की खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। कुछ जगहों पर बिल्डरों के प्रोजेक्ट के बीच में आ चुकी जमीनों को सेटलमेंट कर प्रोजेक्ट के बाहर एकमुश्त जमीन छोड़ दी गई है। यह जमीनें दो से पांच हजार वर्ग मीटर हैं। इन पर हाउसिंग स्कीम तो नहीं लाई जा सकती, लेकिन कामर्शियल कांप्लेक्स या मार्केट बनाए जा सकते हैं। नगर निगम इन बेशकीमती जमीनों का उपयोग कर मार्केट बनाने की तैयारी कर रहा है।

Total Pageviews

Followers